नेशनल टीम -R1-बड़ी टीमों की बड़ी जीत ! गांगुली को करन नें चौंकाया !
09/02/2018 -38वी राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप के शुभारंभ के साथ ही एक बार भारतीय शतरंज के सितारा खिलाड़ियों की मौजूदगी भुवनेश्वर में देखी जा सकती है , कई बड़े नाम जो भारत की राष्ट्रीय प्र्मियर शतरंज चैंपियनशिप में भी नहीं रहे वह आपको यहाँ नजर आ जाएंगे । पुरुष वर्ग में 34 तो महिला वर्ग में 13 टीम देश भर से प्रतिभागिता कर रही है । प्रतियोगिता 8 से 14 फरवरी के दौरान खेली जावेगी । पहले दिन महिलाओं के वर्ग में सभी वरीयता प्राप्त टीम नें 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की तो पुरुष वर्ग में वैसे तो सभी वरीयता प्राप्त टीमें जीती पर कुछ दिग्गज को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा । सूर्य शेखर गांगुली का गुजरात के करन त्रिवेदी से ड्रॉ चर्चा में रहा । पढे यह लेख