ताल मेमोरियल - आनंद , रैपिड तो कर्याकिन ब्लिट्ज़ चैम्पियन
07/03/2018 -उनका प्रदर्शन लगातार दुनिया भर के शतरंज प्रशंसको को चौंका रहा है ,ठीक तभी जब विशेषज्ञ संभावना व्यक्त करने लगते है की अब शायद उनमें वह बात नहीं रही तो वह कभी दुनिया भर के युवाओं यहाँ तक के विश्व चैम्पियन की मौजूदगी में विश्व रैपिड चैम्पियन बनकर तो कभी ताल मेमोरियल जैसे कठिन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में 1 अंक के अंतर से खिताब हासिल कर यह साबित कर देते है की उम्र महज उनके लिए एक नंबर है और उनमें अभी भी काफी शतरंज बाकी है ।आप समझ ही गए होंगे की मैं बात कर रहा हूँ पाँच बार के क्लासिकल विश्व चैम्पियन विश्वानाथन आनंद की जिन्होने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम एक बार फिर विश्व शतरंज के शीर्ष में कायम रखा है । मॉस्को में हुए पूर्व विश्व चैम्पियन मिखाइल ताल की याद में आयोजित स्पर्धा में आनंद नें रैपिड तो कर्याकिन नें ब्लिट्ज़ के खिताब अपने नाम किए ।