ग्रेंके क्लासिक-आनंद करूआना सहित सभी मैच ड्रॉ !
06/04/2018 -ग्रेंके चैस क्लासिक में राउंड 5 का सभी मुक़ाबले बराबरी पर छूटे और इसके साथ ही अभी भी फेबियानों करूआना ,मेक्सिम लाग्रेव और निकिता वितुगोव सयुंक्त बढ़त पर बरकरार है । राउंड 5 के इस मुक़ाबले में सभी की नजरे लगी थी क्यूंकी अभी अभी कैंडीडेट चैम्पियन बनकर विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर बने करूआना का मुक़ाबला भारत के पाँच बार के विश्व चैम्पियन रहे विश्वानाथन आनंद से था । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे आनंद के सामने करूआना नें काले मोहरो से अपने सक्रिय मोहरो की मदद से अच्छा खेल दिखाया और खेल मे कभी भी आनंद को बढ़त नहीं बनाने दी । अन्य सभी मुक़ाबले भी ड्रॉ रहे अब छठे राउंड में आनंद जर्मनी के मेथिस ब्लूबम से मुक़ाबला खेलेंगे क्या आनंद अपनी जीत दर्ज करेंगे ?