लेकसिटी समर कप - मध्यप्रदेश के मुरारीलाल विजेता
12/05/2018 -लेकसिटी उदयपुर अब धीरे धीरे अपने अच्छे आयोजनो के चलते बी केटेगरी टूर्नामेंट मे भारत का प्रमुख स्थान बनता जा रहा है और अमेच्योर टूर्नामेंट ( 2000 रेटिंग से कम ) के लिए उनके आयोजन अब देश भर से खिलाड़ियों को आकर्षित करते नजर आते है । पिछले दिनो ग्रांड मास्टर भास्करन अधिबन को आमंत्रित कर उन्होने खिलाड़ियों को उनके अनुभव से लाभान्वित तो कराया ही नन्हें बच्चो को प्रेरणा देने का काम भी किया । खैर विगत दिनो उदयपुर में हुई एक अन्य लेकसिटी समर कप शतरंज प्रतियोगिता का खिताब मध्यप्रदेश के मुरारीलाल कोरी नें जीत लिया ,लगभग 391 खिलाड़ियों नें इसमें प्रतिभागिता की पढे आयोजन सचिव विकास साहू का यह लेख ।