राष्ट्रीय खेल दिवस: शतरंज को मिले और सम्मान
29/08/2019 -लेख लिखने में शायद थोड़ा देर हो गयी पर लगा की चलो इस पर बात की जाए । 29 अगस्त भारत के खेल जगत के लिए खासा महत्व रखता है इस दिन को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था। इसकी वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी थी। उनके सम्मान में 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद की जयंती के दिन ही खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारतीय खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शतरंज अब तक कितने खिलाड़ियों को यह अवार्ड मिला है और क्यूँ शतरंज खिलाड़ी इससे थोड़े दूर नजर आते है आइये नजर डालते है ।

