Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

प्रज्ञानंदा की वापसी ! बने नॉर्वे शतरंज के विजेता ! फिर से हुए 2750 पार!

by Niklesh Jain - 08/06/2026

तो आख़िरकार भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानंदा नें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में जोरदार वापसी कर ली है। पिछले एक साल से अपनी लय की तलाश कर रहे थे और उन्होंने जब वापसी की तो कुछ ऐसे की विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को दो बार और विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक बार पराजित करते हुए नॉर्वे शतरंज 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है साथ ही लंबे समय के बाद फिर से उन्होंने 2750 रेटिंग को पार करते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 के क़रीब पहुँच गए है, शतरंज ओलंपियाड के कुछ माह पहले उनका लय में आना भारत के लिए अच्छी खबर है। Photo: Michal Walusza / Norway Chess



प्रज्ञानंदा नें जीता नॉर्वे शतरंज का खिताब , ऐसा करने वाले पहले भारतीय 

ओस्लो , नॉर्वे , जो काम इससे पहले विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और डी गुकेश नहीं कर सके वह काम भारत के 21 वर्षीय आर प्रज्ञानन्दा नें कर दिखाया है , उन्होंने नॉर्वे शतरंज के आख़िरी राउंड में एक बेहद शानदार एंडगेम में जर्मनी के विंसेंट केमर को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । एक समय लगभग बराबर पर चल रहे एंडगेम में विंसेंट नें अपने राजा की और के प्यादे की एक ग़लत चाल से प्रज्ञानन्दा के घोड़े को उन पर हमला करने का मौका दे दिया और प्रज्ञानन्दा नें बिना समय गवायें अपने हाथी और घोड़े के तालमेल से खेल जीत लिया ।

प्रज्ञानन्दा की यह लगातार चौंथी क्लासिकल जीत रही और उनकी यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में पिछले साल सुपरबेट क्लासिकल में जीत के बाद शानदार वापसी है , इस जीत से प्रज्ञानन्दा एक बार फिर अपनी रेटिंग को 2750 के पार ले जाते हुए विश्व टॉप 10 में जगह बनाने के करीब पहुँच गए है । प्रज्ञानंदा कुल 18 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहे . 

प्रज्ञानन्दा की इस जीत पर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें भी बधाई दी है .

वहीं यूएसए के वेस्ली सो नें अंतिम दसवें राउंड में टाईब्रेक में फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा को पराजित करते हुए 1.5 और हासिल किए और वह 17 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे , अलीरेजा 15.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे । 

एक अन्य बाजी जिस पर सबकी नजरे थी वह थी पाँच बार के विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन और भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश के बीच हुई बाजी जिसमें लंबे चले एंडगेम में कार्लसन जीत दर्ज करने में सफल रहे और इस जीत से वह 13 अंक बनाकर चौंथे स्थान पर रहे ,

गुकेश के लिए उनका निराशाजनक परिणाम क़ायम रहा है और वह अंक तालिका में आख़िरी स्थान पर रहे , गुकेश को इसी साल विश्व चैंपियनशिप में अपना खिताब बचाने के लिए उतरना है ऐसे में उनके प्रशंसक उनसे शतरंज ओलंपियाड में बड़ी वापसी की उम्मीद लगाएं बैठे है . 

महिला वर्ग में कज़ाक्सितान की बिबीसारा असुबयेवा 16.5 अंकों के साथ पहले , चीन की जू जिनेर 16 अंकों के साथ दूसरे और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही .

सभी मुकाबले! ओपन वर्ग में!

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले

All Video Norway Chess





Contact Us