फीडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड 2 टाई-ब्रेक : आठ में से पांच भारतीय पहुंचे तीसरे दौर में
06/11/2025 - दूसरे राउंड के टाईब्रेक मुकाबले देखने योग्य रहे, जहाँ एक ओर 8 भारतीय खिलाड़ियों में से 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है, वहीं निहाल सरीन की हार चौंकाने वाली रही। तीसरे चक्र में प्रवेश करने वाले भारतीय खिलाड़ी आर. प्रज्ञानन्दा, विदित गुजराती, प्रणव वी, प्रनेश एम और एस.एल. नारायण रहे। बाहर होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में निहाल सरीन, कार्तिकेयन वेंकटरमन और रौनक साधवानी शामिल हैं। 128 खिलाड़ियों से शुरू हुआ दूसरा चक्र अब 64 खिलाड़ियों पर सिमट गया है, जो हमें कल राउंड 3 में क्लासिकल बाजियां खेलते नज़र आएंगे। कल शीर्ष बोर्ड पर हमें विश्व चैंपियन डी. गुकेश, भारत के नंबर एक खिलाड़ी अरजुन एरिगैसी और आज टाईब्रेक में जीत हासिल करने वाले आर. प्रज्ञानन्दा खेलते हुए दिखेंगे। राउंड 3 की बाजियां दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट। फोटो : देवांश सिंह